- Home
- Sample papers for class 12 - 2025-26
- Educational Video
- Useful Educational websites
- NCF 2023
- Useful Links
- Library Newspaper
- Library Rules
- Counseling Corner
- Useful E-books
- Career Corner
- Library Services
- Library Scope
- Library Activities
- Motivational Videos
- NEP 2020
- KVS Publications
- Motivational stories
- हिंदी कहानियों की वेबसाइट
- KVS school New Library policy 2025
- NCERT Publications
- Open educational resources
- Students projects websites
- Personality development
- Educational blogs for Teachers and Educators
- DIGITAL LIBRARY - PM SHRI KV DAPPAR
- NCERT BARKHA SERIES
- QUIZ CORNER
- राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020
- DAYS CELEBRATION CHART - DATE AND MONTH WISE
- PROVISIONAL LIST OF LIBRARIANS AS ON 01.01.2023
- KVS RESULT SOFTWARE
- UBI FEE PAYMENT PORTAL FOR STUDENTS
- UDISE PORTAL
- UBI KV LOGIN PAGE
- E-BOOKS OF FOLK TALES
- CCL LETTER FOR EXTRA DUTY
- ENHANCEMENT OF DA FOR 2024-25
- NATIONAL DIGITAL LIBRRAY OF INDIA
- NCERT EXEMPLAR - 6 TO 12 CLASSES
- Useful Educational website - post 2
- Useful educational websites - post3
Thursday, 20 December 2012
Monday, 3 December 2012
अखिल विश्व तेरा गगन हो
अखिल विश्व तेरा गगन हो
रत्नाकर सा तेरा जीवन हो
नरेश सा तू राज करना
हर दिलों में वास करना
अखिल विश्व तेरा गगन हो
रत्नाकर सा तेरा जीवन हो
कोविद सा तू पावन हो
धरा सा तू अचल हो
कांति महके हर दिशा में
सम्पूर्ण धरा तेरा
आँचल हो
अखिल विश्व तेरा गगन हो
रत्नाकर सा तेरा जीवन हो
संघर्ष तेरा कर्मक्षेत्र हो
निर्वाण तेरा अंतिम सत्य हो
सहचर प्रकृति तेरी हो
सरस्वती का तू वन्दनीय हो
अखिल विश्व तेरा गगन हो
रत्नाकर सा तेरा जीवन हो
महक तेरी चहुँओर फैले
वैरागी सा तेरा जीवन हो
महेश सा रौद्र हो तुझमे
नारद सा तू चपल हो
प्रज्ञा तेरी सहचर बने
पर्वत सा तू अटल हो
अखिल विश्व तेरा गगन हो
रत्नाकर सा तेरा जीवन हो
नैसर्गिक ऊर्जा हो तुझमे
गजानन वरद हस्त हो तुझ पर
अद्वितीय मनाव बने तू
जगत में तू अमर हो
अखिल विश्व तेरा गगन हो
रत्नाकर सा तेरा
जीवन हो
Sunday, 2 December 2012
तिमिर पथगामी तुम बनो ना
तिमिर
पथगामी तुम बनो ना
कानन जीवन
तुम भटको ना
अहंकार पथ
तुम चरण धरो ना
लालसा में
तुम उलझो ना
तिमिर
पथगामी तुम बनो ना
कानन
जीवन तुम भटको ना
अंधकार
में तुम झांको ना
अनल
मार्ग तुम धारो ना
निशिचर
बन तुम जियो ना
कुटिल
विचार तुम मन धारो ना
तिमिर
पथगामी तुम बनो ना
कानन जीवन
तुम भटको ना
कल्पवृक्ष
बन जीवन जीना
शशांक
सा तुम शीतल होना
अमृत
सी तुम वाणी रखना
अम्बर
सा विशाल बनो ना
तिमिर
पथगामी तुम बनो ना
कानन जीवन
तुम भटको ना
किंचिं
सा भी तुम दरों ना
घबराहट
को मन में पालो ना
क्लेश
वेदना सब त्यागो तुम
पुष्कर
सा तुम पावन हो ना
तिमिर
पथगामी तुम बनो ना
कानन जीवन
तुम भटको ना
द्रव्य
वासना तुम उलझो ना
दुर्जन
सा हठ तुम पालो ना
सुरसरि
सा तुम्हारा जीवन हो ना
पावन
निर्मल मार्ग बनो तुम
चीर
तिमिर प्रकाश बनो तुम
अलंकार
उत्कर्ष वरो तुम
तिमिर
पथगामी तुम बनो ना
कानन जीवन
तुम भटको ना
आओ मिल प्रण करें हम
आओ मिल
प्रण करें हम
नवजीवन
मस्तक धरें हम
करें
पुष्पित संस्कृति
करें
मुखरित संस्कार
आओ मिल
प्रण करें हम
कर्म
से हम धनी हों
भाग्य
निर्माण करें हम
आँधियों से न
डरें हम
नव आदर्श निर्मित
करें हम
आओ मिल
प्रण करें हम
कलह से हों परे
हम
कर्मशील धर्मशील
बनाएँ हम
स्वतन्त्र मौलिक
विचार धरें हम
सदाचारी सत्संग
वरें हम
आओ मिल
प्रण करें हम
सर्वोत्तम
कृति बनें हम
पुण्यशील
आत्मा कहैं सब
सत्कीर्ति
सत्यनिष्ठा मार्ग हो
कार्यसाधक
स्वाभिमानी बनें हम
आओ मिल
प्रण करें हम
सूरजमुखी
सा दमकैं हर पल
सूर्य
सा चमकें हर क्षण
सुव्यवहार
सुशील सुशिक्षित
अनमोल
जीवन बनें हम
आओ मिल
प्रण करें हम
आओ मिल
प्रण करें हम
आओ मिल
प्रण करें हम
Subscribe to:
Posts (Atom)























